मैनपाट: सीतापुर विधायक कार्यालय में मैनपाट के तिब्बती शरणार्थी समुदाय के प्रतिनिधियों एवं प्रमुखों के साथ विधायक ने की बैठक
सीतापुर विधायक कार्यालय में मैनपाट मंडल में निवासरत तिब्बती शरणार्थी समुदाय के प्रतिनिधियों एवं प्रमुखों से विधायक रामकुमार टोप्पो ने मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं एवं सुविधाओं को लेकर बैठक लिया। इस दौरान उनकी जरूरत व माँगों को सुनकर जल्द से जल्द समस्याओं व मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।