रायपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर सड़क पर युवक को मारपीट करते हुए ईट से फोड़ा सिर, युवक को लहूलुहान हालत में कराया भर्ती
रायपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक ने सड़क पर खड़े युवक से मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ सड़क किनारे बातचीत कर रहा था। इसी दौरान आरोपी आयुष ने विशाल के साथ पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ना शुरू कर दिया। गाली गलौज देने लगा। जब विशाल ने उसे ऐसा करने से मना किया तो वह भड़क गया। उसने जमीन पर पड़े ईंट को उठाकर सिर पर वार कर दिया।