बीसलपुर: निवाडंडी गांव के पास दो बाइकों की हुई टक्कर एक बाइक पर सवार दो लोग घायल अस्पताल में भर्ती
जनपद शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के ग्राम धूलिया निवासी मोहम्मद रिहान अपने साथी इमरान के साथ बाइक पर सवार होकर बीसलपुर में परचून का सामान लेने आ रहा था वह जैसे ही बीसलपुर शाहजहांपुर रोड पर स्थित निवाडंडी गांव के पास पहुंचा वैसे ही उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई टक्कर लगते ही बाइक पर सवार दोनों लोग रोड पर गिरकर घायल हो गए