पटना सिटी सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सोमवार को सुबह 11 बजे ई-मेल के जरिए दी गई धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। यह पांचवीं बार है जब पटना सिविल कोर्ट को बम की धमकी दी गई है। सूचना मिलते ही सुरक्षा कर्मियों ने एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया। जज, कर्मचारी, वकील और पक्षकारों को बाहर निकाल दिया गया।