वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र में अमन टी स्टॉल के पास हुई मारपीट और लूट की घटना में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
Sadar, Varanasi | Mar 30, 2026 वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र में अमन टी स्टॉल के पास हुई मारपीट और लूट की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में मुख्य आरोपी नीलेश दुबे उर्फ राजा दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि 26 मार्च को गौरव सिंह अपने मित्र आदित्य मिश्र के साथ सुसुवाही जा रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी।