थरथरी: अतबल बिगहा गांव के पास सड़क किनारे खड़ी नेवारी लदे ट्रैक्टर में बिजली की चिंगारी से लगी आग
थाना क्षेत्र के अतबल बिगहा गांव के पास सड़क किनारे खड़ी नेवारी लदे ट्रैक्टर में बिजली की चिंगारी से आग लग गयी। ड्राइवर व अन्य लोगों ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचायी। सूचना पाकर पहुंचे अग्निशमन दस्ते के कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि, गाड़ी व नेवारी का अधिकांश हिस्सा जल गया। लोगों की माने तो बिजली के तार से निकली चिंगारी के कारण नेवारी में आग लगी