चैनपुर: प्रेम नगर में 52 वर्षीय शख्स ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Chainpur, Gumla | Nov 22, 2025 चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रेम नगर में 52 वर्षीय भीनसु गोप ने अपने ही घर में शॉल के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के वक्त मृतक घर पर अकेला था। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना का पता शाम करीब 5:00 बजे चला।मृतक की भाभी राधा देवी ने बताया कि भीनसु गोप सुबह दिखाई दिए थे लेकिन उसके बाद काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकला था।