कटनी और उमरिया जिले की सीमा पर स्थित महानदी पुल के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक बल्कर ने सामने से आ रही बोलेरो को टक्कर मार दी जिससे बोलेरो में सवार छह लोग घायल हो गए बोलेरो (क्रमांक MP 65 T 0860) छत्तीसगढ़ से कटनी की ओर जा रही थी। इसमें सवार लोग अपने एक रिश्तेदार का शव लेकर अंत्येष्टि के लिए कटनी जा रहे थे।