ईसागढ़ बुधवार को आस्था और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया । सुप्रसिद्ध दिगंबर जैन निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 सुधा सागर जी महाराज ससंघ का बुधवार को सुबह लगभग 11 बजे ईसागढ़ में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी। नगर सीमा से मंदिर जी तक जगह-जगह पुष्प वर्षा, रंगोलियां और मंगल कलश के साथ स्वागत किया गया।