गोरौल थाना क्षेत्र के कटरमाला चौक गोढ़ीया सब्जी मंडी के निकट शुक्रवार की रात 8 बजे शॉट सर्किट से एक घर मे आग लग गयी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई की घर में रखे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया।