खंडवा: थोड़ी सी ज़मीन और गुलाबों की बरसात! किसान की हर रोज़ ₹1200 तक की कमाई
केशव पटेल ने रविवार सुबह 10 बजे मीडिया से कहा कि एक पौधा हर रोज 7 से 8 फूल देता है. इस तरह रोजाना करीब 2500 से 3000 गुलाब के फूल निकल जाते हैं. इन फूलों की स्थानीय बाजार में अच्छी मांग है, जिससे उन्हें रोजाना 800 से लेकर 1200 रुपये तक की सीधी नकद कमाई हो जाती है.