देवबंद में यूपी-112 पुलिस ने देर रात एक अकेली युवती को सुरक्षित उसके मामा के घर पहुंचाया। युवती हैदराबाद से देवबंद रेलवे स्टेशन पहुंची थी और रात अधिक होने के कारण उसे कोई वाहन नहीं मिल पा रहा था। यह घटना मंगलवार देर रात की है। जिसके सम्बंध में पुलिस ने बुधवार शाम 5 बजे जानकारी दी है। कॉलर नेहा ने यूपी-112 पर फोन कर मदद मांगी।