झालरापाटन: झालावाड़ में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, नवरात्र महोत्सव में हजारों श्रोता रातभर काव्य पाठ में डूबे
झालावाड़ में 9 दिवसीय नवरात्र महोत्सव के तहत बुधवार रात अखिल भारतीय राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। महावीर सेवा दल की ओर से राडी के बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित इस सम्मेलन में हजारों लोग काव्य रचनाएं सुनने के लिए जुटे। रात करीब 10 बजे शुरू हुआ यह कवि सम्मेलन गुरुवार सुबह 5 बजे तक चला, जिसमें श्रोताओं ने रातभर तक काव्य पाठ का आनंद लिया।