शहपुरा नगर में श्री 1008 नर्मदानंद बाप जी महाराज कि परिक्रमा का जत्था पहुंचा जहां सोमवार शाम 7:15 बजे परिक्रमा वासियों ने मां नर्मदा की आरती करते हुए पूजा पाठ किया । दरअसल संघ शाताब्दी वर्ष के अवसर पर श्री 1008 नर्मदानंद बाप जी महाराज के साथ लगभग चार दर्जन से अधिक परिक्रमा वासी मां नर्मदा की उत्तर तट की परिक्रमा कर रहे हैं ।