मंझनपुर: एसपी के निर्देशन में कौशाम्बी में पुलिस ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान, थानों से कार्यालयों तक सफाई की मिसाल दिखी
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जनपद के समस्त थानों, पुलिस चौकियों एवं पुलिस कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए थाना परिसर, कार्यालय भवन, अभिलेख कक्ष, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात एवं आवासीय परिसरों की गहन साफ-सफाई की।