निघासन: मलबेहड़ पुल से नहर में 16 वर्षीय किशोरी ने लगाई छलांग, ढखेरवा चौकी क्षेत्र में मचा हड़कंप, गोताखोर खोजबीन में जुटे
लखीमपुर खीरी जिले के पढ़ुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ढखेरवा पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित मलबेहड़ पुल से एक 16 वर्षीय किशोरी के नहर में कूदने की दर्दनाक घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार दूलही गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी नंदिनी पुत्री मुल्लू बीते दिन मलबेहड़ पुल पर पहुंची और नहर में कूदने का प्रयास करने लगी। और अचानक छलांग लगा दी थी।