कर्वी: पुरानी रंजिश के चलते पुलिस लाइन खोह के पास 3 लोगों ने युवक से की मारपीट, PRB/112 ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया
खोह पुलिस लाइन के पास सोमवार की दोपहर 2 बजे पुरानी रंजिश के चलते 3 लोगों ने युवक बसंत लाल पुत्र भीखम निवासी रामपुर कल्याणगढ़ के साथ मारपीट की है। घायल युवक बसंत लाल रामपुर कल्याणगढ़ से कर्वी रिक्शा से जा रहा था। तभी पुलिस लाइन के पास उसके साथ मारपीट की गई है।वहीं घायल युवक को PRB/112/2233 के जवानों सोनेपुर ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।