सुल्तानपुर: बगिया चौराहे पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धाओं की भीड़
जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के बगिया चौराहे पर आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में मंगलवार 10 जून की रात 10 बजे श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर कथाव्यास स्वामी नारायण आचार्य महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और राजकुमारी की मार्मिक कथा सुनाई, जिसे सुनकर उपस्थित श्रोता भावविभोर हो गए। स्वामी नारायण आचार्य महाराज ने कथा के माध्यम से भक्ति, प्रेम और धर्म