सुल्तानपुर: लखनऊ-बलिया हाइवे पर तीन लोग घायल, बिजेथुआ धाम से लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक ट्रेलर से टकराई, एक की हालत नाजुक
सुल्तानपुर के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। लखनऊ-बलिया हाइवे पर सीएचसी के समीप बिजेथुआ धाम से दर्शन कर लौट रहे तीन लोग घायल हो गए।गोसाईगंज थाने के बरुई निवासी राजपति निषाद (50 वर्ष) अपने दो बेटों राम विजय निषाद (24 वर्ष) और आकाश निषाद (14 वर्ष) के साथ एक ही बाइक पर सवार थे। सीएचसी मोतिगरपुर के पास सामने से आ रहे वाहन से बचने के प