बेगूसराय: छठ पूजा के मद्देनजर DM-SP ने विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
आगामी छठ पूजा के मद्देनजर डीएम तुषार सिंगला एवं एसपी मनीष ने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पोखर का निरीक्षण मंगलवार की शाम 05:00 बजे किया. निरीक्षण के दौरान नौलखा मंदिर पोखर, सर्वोदय नगर, विष्णुपुर चतुर्भुज पोखर, बड़ी पोखर, पुलिस लाइन आदि पोखर का बिंदुबार निरीक्षण करते हुए कई निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान डीएम ने पानी की साफ-सफाई करने का निर्देश दिया.