बेगूसराय: भ्रष्टाचार मुक्त एवं न्याय युक्त भारत संघर्ष समिति ने विभिन्न मांगों के समर्थन में हड़ताली चौक पर दिया धरना
भ्रष्टाचार मुक्त एवं न्याययुक्त भारत संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों के समर्थन में मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे हड़ताली चौक पर धरना प्रदर्शन किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए समिति के सदस्यों ने कहा कि जब तक हमारा जिला भ्रष्टाचार मुक्त नहीं होगा तब तक बेहतर विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है.