बेगूसराय: विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का डीएम ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
विकास भवन अवस्थित विभिन्न कार्यालय का डीएम तुषार सिंगला ने मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पंचायती राज विभाग, राजस्व विभाग, आपूर्ति विभाग आदि का बिंदुवार निरीक्षण किया. इस मौके पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया की कार्यालय में आने वाले सभी पत्रों को ससमय जवाब देकर प्रेषित करें.