कानपुर: गुप्तार घाट स्थित आयुष्मान भारत नगरीय हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में महिलाओं ने डीएम के साथ चौपाल नुमा अंदाज में की बैठक
गुप्तार घाट स्थित आयुष्मान भारत नगरीय हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का नजारा गुरुवार को 3 बजे बिल्कुल अलग था। दरी पर चौपालनुमा अंदाज में महिलाएं बैठी थीं और उन्हीं के बीच जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह भी जमीन पर बैठकर उनसे सीधे संवाद कर रहे थे। महिलाओं के बीच सहज माहौल में हुई इस चौपाल ने उन्हें यह भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याएं सचमुच सुनी जा रही हैं