कानपुर: सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक को 24 महीने बाद हाई कोर्ट से मिली जमानत
पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को गुरुवार 2.30 बजे जमानत मिल गई है। गैंगस्टर एक्ट में दर्ज मुकदमे में पूर्व विधायक के भाई रिजवान सोलंकी समेत 2 आरोपितों को भी जमानत दी गई है। मामले में 2 सितंबर को न्यायमूर्ति समीर जैन की अदालत ने निर्णय सुरक्षित कर लिया था। इरफान सोलंकी 24 महीने से महाराजगंज जेल में थे। नसीम सोलंकी ने जमानत की खुशखबरी अपने परिजनों को फोनपर दी।