जगाधरी: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने आज भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल में की पत्रकार वार्ता।
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने आज पत्रकार वार्ता की और साढ़े 9 वर्षों में यमुनानगर जिले में किये विकास कार्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहले सरकारों में यमुनानगर जिले की अनदेखी की गई थी लेकिन बीजेपी सरकार ने प्रदेश में समान काम करवाया है । जितने काम बीजेपी ने किए हैं उतने किसी भी सरकार में नही हुए है ।