विदिशा नगर: गुरूवार को PMमोदी विदिशा जिले मे 84.42करोड से 240कार्यो का भूमिपूजन-लोकार्पण करेगे,बुधवार शाम कलेक्टर ने सौपी जिम्मेदारी
बुधवार शाम कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने अपनी चेंबर में अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें गुरुवार को प्रधानमंत्री द्वारा किया जा रहे लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रमों के सबंध में जिम्मेदारियां सौंपी है। कलेक्टर ने बताया कि पीएम वर्चुअल रूप से विदिशा जिले में 84.42 करोड रुपए की लागत से 240 कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।आडिटोरियम मे देखा जाएगा सीधा प्रसारण।