सूरजपुर: मुख्य मार्ग सूरजपुर में तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित बोलेरो वाहन ने सड़क पर खड़ी कारों को लिया चपेट में
सूरजपुर के मुख्य मार्ग यूको बैंक के पास एक अनियंत्रित बोलरो वाहन ने सड़क किनारे व्यापारियों की खड़ी कारों को ठोकर मार दी। घटना शाम 7 बजे की है। जिसमे बोलेरो क्रमांक WB 55A 7391 के चालक ने सड़क किनारे खड़ी वरना कार, वैगनआर कार एवं एक जीप को ठोकर मार दी। बोलेरो चला रहे युवक ने अत्यधिक शराब पी हुई थी जिससे उसका नियंत्रण वाहन पर नहीं था।