मोहनगढ़: प्राथमिक स्कूल बरेठी ढ़िमरोला में पदस्थ एक शिक्षक को किया गया निलंबित, शराब पीकर हंगामा करने का वीडियो हुआ था वायरल
मोहनगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बरेठी की प्राथमिक शाला ढ़िमरोला में पदस्थ शराबी शिक्षक सुखलाल सुर को कलेक्टर की आदेश पर निलंबित किया गया, बीते दिन शिक्षक सुखलाल सौर का स्कूल में शराब पीकर उत्पाद मचाने का वीडियो वायरल हुआ था जिस पर कलेक्टर ने तुरंत एक्शन लिया और निलंबन की कार्यवाही की गई इस कार्यवाही से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।