अरवल: जिला स्थापना दिवस पर डीएम और एसपी ने कई आकर्षक स्टालों का किया निरीक्षण
Arwal, Arwal | Aug 20, 2025 अरवल जिले के स्थापना दिवस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम में इस अवसर पर जिला पदाधिकारी कुमार गौरव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. इमानूल हक मेग्नू ने विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। स्टॉलों के माध्यम से जिले में संचालित विकास योजनाओं, कृषि उत्पादों, हस्तशिल्प एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।