पन्ना: ग्राम छापर के रहवासियों को 60 सालों बाद भी पट्टे नहीं मिले
Panna, Panna | Dec 18, 2024 ग्राम पंचायत जनवार के अंतर्गत आने वाले ग्राम छापर के रहवासियों ने आज कलेक्टर कार्यालय में आवेदन सौंपा। उन्होंने शासकीय योजनाओं का लाभ न मिलने और 60 वर्षों से अधिक समय से निवास के बावजूद भूमि के पट्टे न मिलने की शिकायत की है। रहवासियों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।