गढ़वा: गढ़वा डीसी: जिले के हर प्रखंड में 15 को अंचल और 30 को थाना दिवस, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
Garhwa, Garhwa | Aug 30, 2025 गढ़वा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिनेश कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे भूमि विवादों के त्वरित समाधान के लिए बड़ा आदेश जारी किया है। अब जिले में हर 15 तारीख को अंचल दिवस और 30 तारीख को थाना दिवस आयोजित होगा, जहाँ अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी मिलकर आम जनता की शिकायतें सुनेंगे और उनका निपटारा करेंगे।