हज़ारीबाग: अवर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने हजारीबाग के विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण,मूलभूत सुविधाओं का लिया जायज़ा
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग गंभीरता से हर बिंदुओं पर बारीकी से कार्य कर रहा है। मतदान के दौरान कहीं कोई असुविधा न हो तथा सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। इसी क्रम में सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग के अवर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने हजारीबाग का भ्रमण किया।