बाड़मेर के लालानियों की ढाणी में एक खेत में अरंडी की फसल पर जहरीली दवा के छिड़काव के कारण सात मावेशियों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने शनिवार शाम 5:00 बजे बताया कि मवेशी खेत में चरने के लिए गए थे उसके बाद उनके मुंह से झांक निकलने लगे और देखते-देखते सात मावेशियों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। ग्रामीणों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश है।