करौं: करौं के सिंहवाहिनी मंदिर प्रांगण में सत्संग का आयोजन, शिष्य हुए शामिल
Karon, Deoghar | Nov 16, 2025 रविवार की संध्या को करौं प्रखंड मुख्यालय स्थित करौ ग्राम के ऐतिहासिक सिंहवाहिनी मंदिर परिसर में एक दिव्य सत्संग का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शाम लगभग 5:00 बजे प्रारंभ हुआ। मंदिर का पावन वातावरण भक्तिमय गीतों और आध्यात्मिक उपदेशों से गूंज उठा। इस सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आत्मिक शांति और ज्ञान का लाभ उठाया।