रविवार को करीब 7 बजे बे मौसम हुई अचानक बारिश से ग्राम रायपुर में किसानों के खेतों में खड़ी धान की फसल आड़ी हो गई किसान बबलू ने बताया कि बे मौसम हुई बारिश किसानों के लिए मुसीबत बन गई है किसानो की धान पककर खेत में खड़ी हुई थी और कटने की कगार पर थी कि अचानक बारिश हो गई जिससे किसानों की धान आड़ी हो गई जिसे किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है।