ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत धरियावद थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 25 लाख 50 हज़ार रुपये का गेहूं की फसल के बीच उगाया हुआ गांजा जब्त किया।जिसका वजन 41 किलो 685 ग्राम आंका गया। उक्त कार्रवाई जिला पुलिस कप्तान प्रतापगढ़ के निर्देशन में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत धरियावद पुलिस उप अधीक्षक नानालाल सालवी के मार्गदर्शन में,राहुल गोयल आरपीएस प्रशिक्षु हजारीलाल द्वारा की।