बेगूसराय: सदर प्रखंड क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं का गोद-भराई कार्यक्रम आयोजित, नियमित जांच आवश्यक
मातृ-शिशु मृत्युदर में कमी लाने के उद्देश्य से एवं गर्भवती माताओं को कुपोषण से बचाने के लिये जिला के विभिन्न प्रखंडों में गर्भवती महिलाओं का गोद भराई कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित किया गया. इसी कड़ी में बेगूसराय सदर परियोजना 13 और 47 के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-32 मुंगेरीगंज की सेविका कुमकुम कुमारी के द्वारा गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया.