राजगढ़: भामासी में मिला इंडियन ईगल ओउल का बच्चा, स्नेक कैचर नरेंद्र सांगवान ने किया रेस्क्यू और सुमेर सिहाग को सौंपा, भेजा भादरा
भामासी में एक इंडियन ईगल ओउल का बच्चा मिलने की सुचना स्नेक कैचर नरेंद्र सांगवान को मिली, जिन्होंने सफलता पूर्वक रेस्क्यू कर इलाज के लिए भादरा भिजवा दिया। पक्षी एवं पर्यावरण प्रेमी सुमेर सिंह सिहाग गुलपुरा ने बताया कि इन दिनों इंडियन ईगल ओउल का ब्रीडिंग काल चल रहा है, छोटे बच्चे होते हैं वो अपने घोंसले से बाहर निकल कर उडऩे का प्रयास करते हैं भटकर जाते है।