प्रयागराज के बलुआ घाट पर एकादशी के मौके पर जलाए गए हजारों दीप, यमुना नदी घाट पर किया गया पूजा-अर्चना
Sadar, Allahabad | Nov 1, 2025
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी, जिसे देव उठानी एकादशी के नाम से जाना जाता है, आज के दिन यानी शनिवार संमय 6 बजे प्रयागराज के बलुआ घाट के यमुना तट पर महाआरती और दीपदान किया गया। घाट को हजारों दीपक और रंगोली से सजाया गया था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।देव उठानी एकादशी के मौके पर प्रयागराज के यमुना घाट पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।