हौज खास: फ्री बिजली के नाम पर दिल्ली को धोखा देने वाली केजरीवाल सरकार ने दिल्ली वालों को लूटने का काम किया है : दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा
फ्री बिजली के नाम पर दिल्ली को धोखा देने वाली केजरीवाल सरकार हमारे दिल्ली वालों को लूटने का कोई अवसर नहीं छोड़ रही है, पहले तो अपनी अकर्मण्यता के कारण बूँद-बूँद पानी के लिए तरसाया, फिर हल्की बारिश में बाढ़ जैसे हालत पैदा किए और जब इससे भी मन नहीं भरा तो PPAC के नाम पर बिजली विभाग में लूट का नया तरीका इजात किया है।