ब्रह्मपुर: ग्रहथा से छोटकी गायघाट तक सड़क निर्माण कार्य तेज़, बीडीओ ने गुणवत्ता बरकरार रखने के दिए निर्देश
ब्रह्मपुर प्रखंड के ग्रहथा बस स्टैंड से छोटकी गायघाट तक सड़क निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत कराए जा रहे इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे निर्माण स्थल पर कार्य पूरे जोरों पर था, जहां जेसीबी और रोलर मशीनों की मदद से सड़क को समतल किया जा रहा था।