भाजपा उपाध्यक्ष रमना मंडल के अमित प्रकाश ने सोशल मीडिया पर शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक वीडियो साझा करते हुए स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव पर तीखा हमला बोला है। वीडियो में उन्होंने क्षेत्र में बढ़ती ठंड के बावजूद गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाया है। अमित प्रकाश ने कहा कि ठंड से लोग परेशान हैं।