बीना: जनपद कार्यालय की बैठक में जनपद सदस्य ने किया हंगामा, अधिकारी पर फेंकी पानी की बोतल, थाने में शिकायत
Bina, Sagar | Jun 4, 2025 जनपद पंचायत की बैठक में एक राष्ट्र एक चुनाव सहित कई एजेंडा पर चर्चा की जानी थी। बैठक में बुधवार को खर्च की गई राशि के लेखा-जोखा को लेकर जनपद सदस्य शिव कुमार चढ़ार आक्रोशित हो गए और हंगामा करते हुए पानी की बोतल जनपद अधिकारी पर फेंक दी। जिसके बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया। बैठक में हुई घटना को लेकर जनपद अधिकारी एवं कर्मचारियों में आक्रोश है।