ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर के साकेत नगर में भैंस के गोबर करने पर नगर निगम ने लगाया ₹9000 का जुर्माना
ग्वालियर में एक भैंस द्वारा गोबर करने पर उसके मालिक पर 9 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम की टीम ने भैंस को भी जब्त कर लिया। दरअसल नगर निगम की टीम सफाई अभियान चला रही थी। इसी दौरान उसने सार्वजानिक स्थल पर भैंस को बंधा हुआ देखा और उसके आसपास गोबर और गंदगी भी पड़ी हुई थी।