खलीलाबाद: विद्युत अधीक्षण अभियंता ने स्मार्ट मीटर के बारे में जानकारी देते हुए कहा, यह बिजली उपभोक्ताओं के हित में है
खलीलाबाद के त्रिपाठी मार्केट में स्थित विद्युत अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार मधुकर ने बुधवार की दोपहर 12:00 बजे कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि स्मार्ट मीटर विद्युत उपभोक्ताओं को आपूर्ति में बिजली की बचत दो प्रतिशत बिल में अतिरिक्त छूट अवकाश के दिनों में बैलेंस समाप्त होने पर भी रात्रि के समय में कटौती न होने समेत अन्य तरीके की सुविधाएं देगा।