बरेली: बीडीए की प्रवर्तन टीम द्वारा थाना बिथरी चैनपुर के नरियावल,शाहजहॉपुर रोड पर 02 अवैध कालोनियों किया ध्वस्त
बरेली विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा थाना बिथरी चैनपुर के नरियावल, शाहजहॉपुर रोड पर 02 अवैध कालोनियों के विरूद्व की गयी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही। नरियावल, शाहजहॉपुर रोड पर लगभग 05 बीघा क्षेत्रफल में बिना मानचित्र स्वीकृति के अवैध कालोनी का निर्माण व विकास कार्य कराया जा रहा था। वहीं ग्राम उड़ला जागीर पर लगभग 04 बीघा में अवैध निर्माण ध्वस्त किया।