हुज़ूर: भोपाल के राधारमण कॉलेज में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ाया युवक, 50 हजार रुपये लेकर SSC जीडी की परीक्षा देने आया था
Huzur, Bhopal | Feb 8, 2025 भोपाल के राधारमण कॉलेज से दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा एक युवक पकड़ाया है। वह निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड है। परीक्षा देने के एवज में उसे 50 हजार रुपए मिले थे। आरोपी की गिरफ्तारी शुक्रवार को गई। शनिवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।