हुज़ूर: भोपाल के टीटीनगर में रेत से भरे डंपर ने ओला कैब को टक्कर मारी, हादसे में वृद्धा की मौत, दो नाती और बेटी घायल
Huzur, Bhopal | Feb 8, 2025 भोपाल के टीटी नगर थाना इलाका स्थित पीतल मंदिर के करीब शुक्रवार देर रात रेत से भरे डंपर ने ओला कैब को रोड पार करते समय सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी बेटी दो नवासी (नातिन) सहित कार चालक गंभीर रूप से जख्मी हैं। चारों का इलाज प्राइवेट अस्पताल में जारी है।पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।