शेरशाह सूरी जनकल्याण संस्थान के तत्वावधान में चौसा हाइस्कूल फील्ड पर आयोजित चार दिवसीय शेरशाह सूरी फुटबॉल प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश एवं झारखंड के बीच खेली गई। प्रतियोगिता काफी रोमांचक दोनों टीमों के बीच हुई। बुधवार को 3:00 बजे अपराह्न में आयोजित महिला फुटबॉल का खिताबी मैच झारखंड एकादश बनाम यूपी एकादश के बीच खेला गया।