बैतूल नगर: बैतूल में अज्ञात वाहन का कहर, बाइक को टक्कर मारी, तीन युवक गंभीर घायल, दो भोपाल रेफर
बैतूल जिले में मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मंजरीघोघरा और आठनेर के बीच उस वक्त हुआ, जब तीनों युवक आठनेर की ओर जा रहे थे। हादसा मंगलवार रात करीब 8 बजे के आसपास हुआ। घटना के बाद तीनों घायल सड़क पर पड़े मिले, जिन्हें तत्काल स्थानीय लोगों की मदद